अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गविष्टि गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा गुरुवार को पहुंचेगी हाथरस, धर्मप्रेमी करेंगे स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गविष्टि गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा गुरुवार को पहुंचेगी हाथरस, धर्मप्रेमी करेंगे स्वागत


हाथरस, 10 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में सादाबाद कस्बे में गोमाता संरक्षण, सनातन धर्म जागरण एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से संचालित 81 दिवसीय गविष्टि गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के अंतर्गत गुरुवार 11 जून को आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में लोगों को उत्तराम्नाय ज्योतिर्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज का पावन सान्निध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त होगा। यह जानकारी

यात्रा के स्वागत की तैयारियों के संयोजक दिव्यांश शर्मा ने बुधवार को दी।

उन्होंने बताया कि गविष्टि यात्रा 3 मई से 24 जुलाई 2026 तक उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर गौसंरक्षण, धर्म रक्षा एवं राष्ट्र जागरण का संदेश दे रही है। यात्रा का उद्देश्य समाज में गोसेवा के प्रति जनचेतना बढ़ाना तथा युवाओं को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है। कल गुरुवार को यह यात्रा हाथरस जिले में पहुंचेगी। यहां दोपहर 12 बजे मुरसान रोड स्थित फाइव स्टार मैरिज होम में कार्यक्रम के दौरान यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, गौभक्तों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील कर दी गई है।

यात्रा के स्वागत की तैयारियों में संयोजक दिव्यांश शर्मा के साथ जतिन सारस्वत, राहुल कश्यप आदि लगे हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story