अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, महिला गंभीर घायल

WhatsApp Channel Join Now
अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, महिला गंभीर घायल


बहराइच, 01 मई (हि.स.)। हरदी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेथौरा में एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने एक मकान की दीवार तोड़कर अन्दर घुस गया। घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई जबकि लाखों के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। घटना के समय महिलाएं घर के बाहर बैठी थी। घटना में घायल महिला की पहचान पूजा गुप्ता के रूप में हुई है। गम्भीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का टीन शेड और शौचालय पूरी तरह से ढह गया। पीड़ित के परिवारजनों की माने तो घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना के बाद वाहन चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।

थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA

Share this story