वाराणसी : लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में जल्द लगेगी शास्त्री जी की प्रतिमा, लक्ष्मण आचार्य ने विधान परिषद में उठाया मुद्दा, सीएम ने स्वीकार किया प्रस्ताव

shastri

वाराणसी। रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में शास्त्री जी प्रतिमा अनावरण की उम्मीद जग गई है। विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने इसका मुद्दा सदन में उठाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है। अस्पताल में शास्त्री जी प्रतिमा लगाने की मांग काफी दिनों से चल रही थी। 

 
सामाजिक संस्था अभिनव विचार मंच वाराणसी पिछले साल से ही शास्त्री जी प्रतिमा अस्पताल में लगवाने को लेकर अभियान चला रही थी। एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने इसको संज्ञान लेते हुए विधान परिषद सत्र के दौरान सदन में यह मुद्दा उठाया। लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में शास्त्री जी की प्रतिमा लगवाने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इससे अस्पताल में जल्द प्रतिमा लगने की उम्मीद जग गई है। 


एमएलसी ने संस्था के अध्यक्ष अमूल्य सिन्हा को फोन कर इस बाबत जानकारी दी। भरोसा दिलाया कि जल्द ही अस्पताल में शास्त्री प्रतिमा का अनावरण होगा। इससे संगठन के सदस्यों व स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। नुरुल शेख, जगदीश सिंह, त्रिलोकी प्रसाद, शब्बीर अहमद, रविन्द्र सिंह लड्डू, विनोद सेठ,  सपन सिन्हा, प्रेम सिन्हा, अब्दुल सत्तार, विनोदानंद, रूपेन्द्र किशोर पाण्डेय, मंजीत सिंह, अरूण ओझा, जगदीश सिंह आदि ने इस पहल के लिए विधान परिषद सदस्य की सराहना की। 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story