वाराणसी : पूरी हुई जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना, सपा को मिली 16 सीटें 

वाराणसी : पूरी हुई जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना, सपा को मिली 16 सीटें

वाराणसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद जिला पंचायत सदस्यों की सभी 40 सीटों पर परिणाम आ गए हैं। इन सभी 40 सीटों में 16 सीट जीतने का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं भाजपा के गढ़ में भाजपा को सिर्फ 8 सीटों से संतोष करना पड़ा है। प्रदेश में पहली बार पंचायत चुनाव में किस्मत आज़मा रही आम आदमी पार्टी और भागीदारी संकल्प मोर्चा को भी वाराणसी में दो-दो सीटें मिली हैं। 

वहीं जिला पंचायत सदस्य की चिरईगांव सेक्टर- 4 की सीट पर खड़ी सुशीला सोनकर के मतदान के बाद देहांत होने के बाद यहाँ अब फिर से चुनाव होंगे। मतगणना में सुशीला ने 4006 वोट पाकर जीत हासिल की है। इस सीट पर कुल 14.86 प्रतिशत मतदान हुआ था।  

इस जीत के बाद समाजवादी कार्यकार्ता गदगद दिखाई दे रहे हैं। इस सम्बन्ध में फोन द्वारा बात करने पर समाजवादी  पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने इसे संगठन की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी अखिलेश सरकार के कार्यकाल और योगी सरकार के कार्यकाल में किये गए कार्यों को लेकर चुनाव में उतरी थी।  जनता ने समाजवादी पार्टी के कार्यों को तरजीह देते हुए भाजपा को नकारा है और ये 2022 चुनाव का आगाज़ है। 

जानिए कहां कौन जीता 

समाजवादी पार्टी - 
राधिका यादव माताजी धर्मेंद्र यादव चोलापुर सेक्टर 1
कंचन देवी पत्नी शरद यादव ब्लॉक पिंडरा सेक्टर 5
ललित यादव पुत्र नागा यादव-आराजीलाइन ब्लॉक सेक्टर-5
दर्शन यादव भतीजा नागा यादव- आराजीलाइन ब्लॉक सेक्टर-6
रेनू यादव पत्नी दिनेश यादव- आराजीलाइन ब्लॉक सेक्टर-2
बबिता सोनकर पत्नी कैलाश सोनकर विधायक अजगरा चोलापुर ब्लॉक सेक्टर -3
सिकंदर मिश्र-पिंडरा ब्लॉक सेक्टर-1
सरिता यादव, पत्नी गगन यादव-काशी विद्यापीठ ब्लॉक सेक्टर-2
चंदा यादव पत्नी राजेश यादव नत्थू काशी विद्यापीठ ब्लॉक सेक्टर-4
पद्मा सिंह- सेवापुरी ब्लॉक सेक्टर-4
प्रमिला यादव पत्नी शंभू यादव-हरहुआ ब्लॉक सेक्टर-1
मूलचंद यादव- हरहुआ ब्लॉक सेक्टर-2
रामधारी यादव- चिरईगांव ब्लॉक सेक्टर-3
कैलाश सोनकर-चिरईगांव ब्लॉक सेक्टर-1
शैलेंद्र यादव-बड़ागांव ब्लॉक सेक्टर- 4 से
सुशीला सोनकर-चिरईगांव ब्लॉक सेक्टर-4( वोटिंग के दिन हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई दोबारा चुनाव होगा)

भाजपा
गौतम सिंह- पिंडरा ब्लॉक सेक्टर-2
अरुण सिंह बिन्नी- पिंडरा ब्लॉक सेक्टर-6
अंजनी नंदन पांडेय-चोलापुर ब्लॉक सेक्टर-2
राजेश सिंह-चोलापुर ब्लॉक सेक्टर-4
सरोजा देवी-चोलापुर ब्लॉक सेक्टर-5
अमित सोनकर-हरहुआ ब्लॉक सेक्टर-4
इंदू सिंह पत्नी सुजीत सिंह डॉक्टर-सेवापुरी ब्लॉक सेक्टर-2
सरिता प्रजापति-काशी विद्यापीठ ब्लॉक सेक्टर-1

बसपा 
पुष्पांजलि पटेल-हरहुआ ब्लॉक सेक्टर-3
सुभाषचंद जैसल- हरहुआ ब्लॉक सेक्टर-4
अर्चना सिंह पटेल-बड़ागांव ब्लॉक सेक्टर-1
अजय सिद्धार्थ- पिंडरा ब्लॉक सेक्टर- 4
रोमा सिंह पटेल-आराजीलाइन ब्लॉक सेक्टर-5

कांग्रेस
स्वाति सिंह-सेवापुरी ब्लॉक सेक्टर-1
सविता देवी पिंडरा ब्लॉक सेक्टर 3

अपना दल 
चमेली देवी-आराजीलाइन ब्लॉक सेक्टर-1
राजेंद्र पटेल- सेवापुरी ब्लॉक सेक्टर-5

सुभासपा/भागीदारी संकल्प मोर्चा
सुनील सिंह आराजी लाइन सेक्टर
वंदना भारती-चिरईगांव ब्लॉक सेक्टर-2

निर्दलीय 
पूनम मौर्य पत्नी कुंवर वीरेंद्र काशी विद्यापीठ ब्लाक सेक्टर 3
सुशील सिंह-बड़गांव ब्लॉक सेक्टर-3
अमन सिंह सेवापुरी ब्लॉक सेक्टर 3
शरद सिंह- बड़ागांव ब्लॉक सेक्टर-5

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story