वाराणसी : फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, बेड पर मिली मासूम की लाश, दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज 

VARANASI SUCIDE

वाराणसी। गुरुवार को भेलूपुर थानाक्षेत्र के नेवादा इलाके में 28 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से झूलता मिला। वहीं विवाहिता की दो वर्षीय मासूम बेटी की लाश बेड पर मिली। इस बात की जानकारी विवाहिता  उन्नति सिंह के ससुर ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे लड़की के पिता और भाई ने ससुर और पति पर दहेज़ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है जिसपर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 

वहीं विवाहिता के ससुर के अनुसार सब कुछ ठीक था। अचानक उन्नति ने ये कदम उठाया और पहले अपनी बेटी का गला तकिये से दबा दिया और फिर खुद  फंदे पर झूल गयी 

इस सम्बन्ध में मृतक विवाहिता  उन्नति सिंह के भाई शांतनु ने बताया कि बहन ने बुधवार रात ही फोन करके  सास-ससुर द्वारा दहजे के लिए प्रताड़ित करने की बात कही थी।  मृतका के पिता दिनेश सिंह ने बताया कि  उन्होंने अपनी बेटी की शादी पशुपालन विभाग से सेवानिवृत सुधुराम के सबसे छोटे बेटे उमेश से की थी, जब उमेश की शादी हुई थी तब वह दिल्ली एयरपोर्ट पर संविदा पर नौकरी करता था। इसी बीच दोनों को एक बेटी हुई और उमेश की नौकरी भी सरकारी हो गयी। उसी के बाद से बेटी के ऊपर ससुराल वालों ने दहेज का दबाव बनाना शुरू कर दिया और इससे तंग आकर बेटी घर आ गगयी थी।  दो महीना पहले ससुर सुधुराम उसे विदाई करवा कर ले गए थे। मायके से ससुराल आने के बाद भी पति उसके साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। पति वीडियो कॉल कर प्रताड़ित करता था।

फिलहाल पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति उमेश सिंह, सास जगपत्ति देवी, ससुर सुधुराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सास ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गए। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का दहेज का मामला लगा। उन्नति का पति दिल्ली से घर के लिए निकल गया।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story