उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद पहुंचे वाराणसी, हुआ भव्य स्वागत 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृहजनपद वाराणसी पहुंचे।  गुरुवार को उनके वाराणसी पहुँचने पर पूर्वांचल विकास समिति के अध्यक्ष डॉ गुफरान जावेद के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। समिति के सदस्य और अन्य लोगों ने डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद को फूल माला से लाद दिया। 

gufran jawed

इस मौके पर डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि अपने लोगों द्वारा मिले इस सम्मान से बेहद ख़ुशी हो रही है। सरकार ने जो मुझे मौक़ा दिया है उसके लिए सरकार का शुक्रगुज़ार हूं। आने वाले दिनों में सरकार की मंशानुरूप मदरसों के कायाकल्प के लिए कार्य किया जाएगा। मदरसों में न सिर्फ अरबी और उर्दू बल्कि इंग्लिश, साइंस, ज्योग्राफी और कम्यूटर की भी जानकारी दी जायेगी। कई मदरसों में ये सभी सुविधाएं पूर्व से हैं, जहां नहीं हैं वहां हम अपने प्रयासों से शुरू करवाएंगे। 

स्वागत करने वालों में पूर्वाचल विकास समिति के अध्यक्ष डॉ गुफरान जावेद ने कहा कि डॉ इफ्तिखार जावेद के मदरसा शिक्षा परिषद् का चेयरमैन बनाये जाने से हम सभी खुश हैं। सरकार का शुक्रिया की उन्होंने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के रहने वाले डॉ इफ्तिखार अहमद को इस कार्य के लिए चुना। उनके नेतृत्व में मदरसा बोर्ड नित्य नयी उचाईयों पर पहुंचेगा। 

इस मौके पर प्रमुख रुप से हुमा बानो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री, इकबाल अहमद अंसारी पूर्व सदस्य वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, महफूज खान, इम्तियाज अहमद हाफिज, अल्ताफ बरकाती, मोहम्मद अकरम, अरशद खान, डॉ आर एन श्रीवास्तव पूर्व स्वास्थ्य निदेशक उत्तर प्रदेश, अलका अस्थाना और एडवोकेट कमर अली, निशान अली, अरवेज नूर, मोहम्मद कादरी, अल्प संख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कलाम अंसारी, और क्षेत्रीय महा मंत्री इमतियाज जमा खान शानू उपस्थित थे।

Share this story