विधानसभा चुनाव 2022 के पहले शुरू हुआ पाला बदली का खेल, सपा में शामि‍ल हुए भाजपा पार्षद

SAMAJWADI PARTY VARANASI

वाराणसी। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में सभी पार्टियां लग गयी हैं। इसी क्रम में नेता भी अपना फायदा और नुकसान देखते हुए पार्टियों का चुनाव कर रहे हैं। इसी क्रम में  वाराणसी के डिठेरी महाल इलाके से दो बार भाजपा के टिकट पर पार्षद रहे प्रतीक श्रीवास्तव समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मनोज राय धूपचंडी और महानगर अध्यक्ष विष्णु  शर्मा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। 

इस मौके पर प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के युवाओं के प्रति अच्छी नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ हूं। 

इस मौके पर प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सबको साथ ले कर चलने का काम करती हैं। वहीं भाजपा सिर्फ धनाढ्य व्यपारियों के हितों में काम करती है। मेरा मकसद है कि  2022 में पुनः उत्तर प्रदेश के विकास के लिए अखिलेश यादव की सरकार बनाने का हर संभव प्रयास करूंगा। 

इस मौके पर पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचण्डी ने कहा कि प्रतीक श्रीवास्तव के शामिल होने से पार्टी को सिर्फ डिठोरी महाल वार्ड में ही नहीं बल्कि आस-पास के वार्डो में भी पार्टी को मजबूती प्रदान होगी।

इस दौरान प्रमुख रूप से अजय चौधरी (विधानसभा अध्यक्ष उत्तरी) मनोज यादव गोलू, इसरार अली, विजय टाटा, डॉ नौशाद अली, अक्षय भूषण, सैयद गुलेश, मनोज यादव, जितेंद्र शादेजा, सैयद अरशद, इरफान अली, विनोद यादव आदि उपस्थित थे।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story