ब्लॉक प्रमुख चुनाव में वाराणसी के सभी आठ ब्लॉकों पर BJP- अपना दल (एस) गठबंधन प्रत्याशियों की हुई जीत
वाराणसी। जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी और अपना दल (एस) गठबंधन ने वाराणसी के सभी आठ ब्लॉकों पर जीत का परचम लहरा दिया है। आठ में चार ब्लॉक प्रमुख पद पर जहां बीजेपी और अपना दल (एस) के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये हैं वहीं अन्य चार पर शनिवार को हुए मतदान और मतगणना के बाद आये परिणाम भी गठबंधन के हक में गये हैं।
शनिवार को वाराणसी के चार ब्लॉक पिंडरा, बड़ागांव, काशी विद्यापीठ और चिरईगांव में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान संपन्न हुआ। इसके बाद हुई मतगणना में सभी ब्लॉकों पर बीजेपी गठबंधन के प्रत्याशियों के सिर पर जीत का सेहरा बंध गया है।
इनमें पिंडरा ब्लॉक पर बीजेपी के धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, बड़ागांव ब्लॉक पर अपना दल (एस) की नूतन सिंह, काशी विद्यापीठ ब्लॉक पर भाजपा की रेनू पटेल, चिरईगांव ब्लॉक पर भाजपा के अभिषेक सिंह चंचल विजयी घोषित हुए हैं।
जबकि बाकी बचे चार ब्लॉकों पर बीजेपी गठबंधन के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये हैं। इनमें सेवापुरी ब्लॉक से बीजेपी की रीना कुमारी, चोलापुर ब्लॉक से बीजेपी की लक्ष्मीना कन्नौजिया, हरहुआ ब्लॉक से बीजेपी के विनोद उपाध्याय और आराजी लाइन ब्लॉक से अपना दल (एस) की नगीना पटेल निर्विरोध चुनी गयी हैं।
देखें वीडियो

