श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा में PAC के लिए बनेंगे 21 ड्यूटी प्वाइंट्स, CCTV से रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा में PAC के लिए बनेंगे 21 ड्यूटी प्वाइंट्स, CCTV से रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर

वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए सीपी ए सतीश गणेश ने गुरुवार को परिसर का भ्रमण किया। पीएसी और सिविल पुलिस के ड्यूटी के पॉइंट्स निर्धारित किये गए। पीएसी के लिए निर्धारित किये गए 21 ड्यूटी पॉइंट्स बनाये गए हैं। प्रत्येक पॉइंट पर रहेगी एक सेक्शन हथियार बन्द टुकड़ी तैनात रहेगी। ये आउटर कॉर्डन को सक्योर करेगी।

कर्मचारियों को जारी होगा स्मार्ट आईडी कार्ड

पीएसी के कंपनी कमांडर भी ड्यूटी के लिए उपलब्ध रहेंगे। सिविल पुलिस के लिए 102 पॉइंट्स पर तय किये गए हैं। 8 घंटे के तीन शिफ्ट में कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। सभी को स्मार्ट आईडी कार्ड जारी किया जाएगा। ड्यूटी पॉइंट पर तैनात कर्मी के बेहतर नियंत्रण के लिए सेक्टर अफसर और उनके ऊपर जोनल अफसर नियुक्त किये जायेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी की टीमें रहेंगी।

CCTV से रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर

अत्याधुनिक सीसीटीवी प्रणाली से परिसर के चप्पे चप्पे पर नजर रहेगी। प्रत्येक ड्यूटी पॉइंट के स्टैंडिंग आर्डर बनाये जाएंगे, जिसमें कर्मचारियों के कर्तव्य की जानकारी होगी। दर्शनार्थियों के साथ अच्छे व्यवहार के लिए शार्ट टर्म प्रशिक्षण दिया जाएगा।

श्रद्धालुओं से अच्छे व्यवहार के लिए पुलिसकर्मियों को शॉर्टटर्म प्रशिक्षण दिया जाएगा

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हर ड्यूटी प्वाइंट के लिए स्टैंडिंग ऑर्डर बनवाए जा रहे हैं। इनसे कर्मचारियों को कामों की जानकारी दी जाएगी। यहां आने वाले श्रद्धालुओं से अच्छे व्यवहार के लिए नियमित अंतराल पर पुलिसकर्मियों को शॉर्टटर्म प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके अलावा समय-समय पर बड़े अधिकारियों, समाजशास्त्रियों और मनोवैज्ञानिकों से फोर्स की काउंसिलिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में हम किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होने देंगे। लेकिन इसकी आड़ में किसी भी श्रद्धालु के साथ दुर्व्यवहार भी नहीं बर्दाश्त किया जाएगा।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story