होम डिलीवरी संस्थानों पर चला पुलिस का सत्यापन अभियान

WhatsApp Channel Join Now
होम डिलीवरी संस्थानों पर चला पुलिस का सत्यापन अभियान


हरिद्वार, 15 मार्च (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में चल रहे सघन सत्यापन अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने होम डिलीवरी से जुड़े संस्थानों पर विशेष कार्रवाई की।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में संचालित विभिन्न होम डिलीवरी संस्थानों का निरीक्षण कर वहां कार्यरत कर्मचारियों के पहचान पत्र, पते तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

सत्यापन अभियान के दौरान संस्थान संचालकों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपने यहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। साथ ही बिना सत्यापन किसी भी व्यक्ति को डिलीवरी कार्य में न लगाने की हिदायत दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story