हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून जिले में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

WhatsApp Channel Join Now
हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून जिले में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर


देहरादून, 03 जून (हि.स.)। उत्तराखंड में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को हरिद्वार के धनौरी क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने बुलडोजर से अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया।

हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताता कि सैकड़ों एकड़ भूमि को आज अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। आगे कांवड़ और कुंभ को देखते हुए यह अभियान और तेज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उधमसिंहनगर जिले में पहाड़गंज की बस्ती को ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है। ये बस्ती सरकारी जमीन पर कब्जा करके भू-माफियाओं ने बाहरी लोगों को सौ-सौ रुपये के स्टाम्प पेपर पर बेची। जिला प्रशासन ने अवैध रूप से बसे 199 लोगों को जमीन खाली करने का नोटिस दिया है।

नैनीताल जिले में काठगोदाम पुल से नैनीताल हाईवे के अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि काठगोदाम में नए पुल का निर्माण होना है, इसके लिए अतिक्रमण हटाया गया है।

देहरादून में जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि पछुवा दून, सहस्त्रधारा क्षेत्र और मसूरी क्षेत्र में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया गया है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story