हरिद्वार के केंद्र पर एक लाख से ज्यादा यात्रियों ने कराया चार धाम का ऑफलाइन पंजीयन

WhatsApp Channel Join Now
हरिद्वार के केंद्र पर एक लाख से ज्यादा यात्रियों ने कराया चार धाम का ऑफलाइन पंजीयन


हरिद्वार, 11 मई (हि.स.)। चार धाम यात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार में स्थापित किए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में सोमवार को 9982 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। इसके साथ ही इस केंद्र पर पंजीकरण करने वालों की संख्या एक लाख 8 हजार 884 पर हाे गई है।

जिला सूचना कार्यालय के अनुसार ऋषिकुल मैदान पर बनाए गए ऑफलाइन यात्री पंजीकरण केंद्र में आज देश के विभिन्न प्रांतों से चारधाम यात्रा के लिए आए 9982 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में स्थापित सभी सुविधाओं से युक्त यह पंजीकरण केंद्र 17 अप्रैल से प्रारंभ हुआ था। इस यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल एक लाख 8 हजार 8 सौ 64 यात्री अपना पंजीकरण करा कर चारधाम यात्रा पर रवाना चुके हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story