स्वगणना के लिए चलाए व्यापक प्रचार-प्रसार:डीएम

WhatsApp Channel Join Now
स्वगणना के लिए चलाए व्यापक प्रचार-प्रसार:डीएम


पौड़ी गढ़वाल, 19 नवंबर (हि.स.)।जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में जनगणना की तैयारियों एवं स्वगणना की प्रगति को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना के निर्धारित लक्ष्यों, अब तक की तैयारियों और स्वगणना के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी करने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में डीएम आने कहा कि स्वगणना को लेकर आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए राजनीतिक दलों का भी सहयोग लिया जाए और विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित कर लोगों को स्वगणना के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वगणना की प्रक्रिया प्रभावी ढंग से संचालित करवाने के निर्देश दिए। साथ ही चार्ज अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्यों की निगरानी पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने निर्देश दिए कि चार्ज अधिकारी प्रतिदिन सुपरवाइजरों से फीडबैक लेकर स्वगणना की प्रगति की समीक्षा करें। सभी हाउस लिस्टिंग ब्लॉक को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के साथ ही उनके व्यवस्थित संग्रहण की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में अधिकारियों को दिए गए प्रशिक्षण और अब तक की गई तैयारियों की भी जानकारी ली गई। बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री एवं एग्री स्टैक अभियान की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव के निर्देशों के क्रम में फॉर्मर रजिस्ट्री के शत-प्रतिशत पंजीकरण के लिए आगामी 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाकर कार्यों में तेजी लाई जाए। पंचायती राज, कृषि, उद्यान, राजस्व, सहकारिता एवं ग्राम्य विकास विभाग आपसी समवंय से अभियान को पूरा करें।

बैठक में सीडीओ अशोक जोशी, एडीएम पीआर चौहान, जिला प्रभारी जनगणना शिव कुमार आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story