साहित्यकार सकलानी की किताब का विमोचन, जनप्रतिनिधि बोले ऐतिहासिक दस्तावेज

WhatsApp Channel Join Now
साहित्यकार सकलानी की किताब का विमोचन, जनप्रतिनिधि बोले ऐतिहासिक दस्तावेज


नई टिहरी, 31 अक्टूबर (हि.स.)। साहित्यकार सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ की पुस्तक ठाकुर वीर सिंह कंडारी (ताकि सनद रहे) का राष्ट्रीय एकता दिवस पर चंबा में आयोजित संगोष्ठी के साथ विमोचन किया गया।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, कार्यक्रम अध्यक्ष पीयूष उनियाल, आयोजन समिति के संरक्षक सूरज राणा, जगमोहन चौहान ने संयुक्त रूप से पुस्तक विमोचन करते हुए इसे ऐतिहासिक दस्तावेज बताया। वक्ताओं ने कहा यह किताब एक जीवंत दस्तावेज है और समाज के महानायकों को नई पीढ़ी के सम्मुख उजागर करना प्रेरणास्पद है।

पालिकाध्यक्ष धनोला ने कहा शिक्षा, स्वच्छता और साहित्य के क्षेत्र में साहित्यकार सकलानी का कार्य महत्वपूर्ण है। वह नगर पालिका के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर भी हैं। साहित्यकार सकलानी ने बताया कि वीर सिंह कंडारी टिहरी जिले के प्रसिद्ध व्यवसायी, समाजसेवी, पूर्व सैनिक और दानवीर थे।

उन्होंने विद्यालयों के निर्माण, खेल, पर्यावरण संरक्षण और कृषि विकास के क्षेत्र में अपने जीवन में महत्वपूर्ण कार्य किए। नशा विरोधी, महिला सशक्तिकरण, कृषि आधारित कुटीर उद्योगों के विकास पर उन्होंने विशेष ध्यान दिया। मात्र कक्षा दो तक वह स्कूल में पढ़े और सोलह साल की उम्र में घर से भाग गए थे। लेकिन बाद में वह देश के मशहूर व्यवसायी और दानवीर बने। किताब में उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story