सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी पर नरेंद्रनगर विधानसभा की टीम का कब्जा

WhatsApp Channel Join Now
सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी पर नरेंद्रनगर विधानसभा की टीम का कब्जा


सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी पर नरेंद्रनगर विधानसभा की टीम का कब्जा


नई टिहरी, 27 सितंबर (हि.स.)। खेल महाकुंभ 2026 के तहत आयोजित अंडर-14 सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। 25 और 26 सितंबर को पौड़ी के रांसी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नरेंद्रनगर की टीम ने पौड़ी विधानसभा क्षेत्र की टीम को 3-0 से पराजित किया।

फाइनल मुकाबले में नरेंद्रनगर के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। टीम ने तीन गोल कर पौड़ी को कोई मौका नहीं दिया और 3-0 से मुकाबला जीतकर चौंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की टीम विजेता और पौड़ी विधानसभा क्षेत्र की टीम उपविजेता रही।

डीएम नीतिका खंडेलवाल ने चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया है। वहीं, खेलो इंडिया सेंटर पूर्णानंद स्टेडियम, मुनिकीरेती टिहरी के 8 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप (सीएम ट्रॉफी) के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के इस चयन से खेलो इंडिया सेंटर एवं जनपद टिहरी गढ़वाल में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने भी सफलता का श्रेय प्रशिक्षकों एवं निरंतर अभ्यास को दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story