श्रमिकों ने श्रम कानून के मुताबिक मानदेय देने की मांग की

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 23 सितंबर (हि.स.)। टॉवर साइड गार्ड एवं टॉवर साइड औनर्स यूनियन से जुड़े लोगों ने बैठक में श्रम कानून के मुताबिक मानदेय दिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने लंबित 8 सूत्री मांगों पर चर्चा करते हुए होवकाई कंपनी निदेशक गढ़वाल मंडल ऋषिकेश आरके चौहान और नोएडा कार्यक्षेत्र के टावर हेड को ज्ञापन भी प्रेषित किया।

बुधवार को संगठन के अध्यक्ष अकबर सिंह पुंडीर ने कहा कि टॉवर साइड गार्ड लंबे समय मांगों के निराकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों सुनवाई नहीं हो पा रही है। बताया बैठक में गार्डों ने प्रत्येक गार्ड को पहचान पत्र, टावर साइड गार्डों का दुर्घटना बीमा किए जाने की मांग की है। समस्त गार्डों के कर्मचारी भविष्य निधि के तहत कटौती किए जाने, प्रतिमाह समय से मानदेय दिए दिए जाने, कंपनी की ओर से दिए जाने वाले डीजल भाड़ा गार्डों के वेतन खाते में भेजा जाए।

टिहरी जिले में टावरों पर जिस कंपनी की सेरिंग की गई है, उनका एग्रीमेंट एवं किराए की सूची उपलब्ध कराने आदि मांगों के निराकारण की मांग की है। कहा कि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती की गई। वह टावरों को किसी समय बंद करने करने के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन भेजने वालों में मनोहर सिंह नेगी, सुंदर लाल सकलानी, अब्बल रावत, धीरज नेगी, जसपाल मनवाल, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, इंद्र चंद रमोला, मेहरबान पंवार, दुर्गा प्रसाद भट्ट, प्रवेश बेलवाल, सुरेंद्र पुंडीर, मस्तान सिंह, मुकेश सिंह, विरेंद्र बिजल्वाण आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story