शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई:डीएम

WhatsApp Channel Join Now
शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई:डीएम


पौड़ी गढ़वाल, 08 जुलाई (हि.स.)।जनपद में शहीदों के नाम पर स्मृतिद्वार एवं मोटर मार्गों के नामकरण से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने अफसरों को सख्त चेतावनी दी । कहा कि शहीदों के सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रकरणों को 10 दिनों के भीतर निपटाने के निर्देश दिए।

आज आयोजित बैठक में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि न शहीदों के प्रकरणों में आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं, उनमें सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी शहीद परिवारों के घर जाकर सम्मानपूर्वक दस्तावेज जमा करे। डीएम ने सैनिक कल्याण विभाग, लोनिवि व सभी एसडीएम को इन मामलों की नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने एडीएम को 10 दिन बाद फिर से समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी लंबित मामलों की प्रगति की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम एफआर चौहान, एसडीएम गौरी प्रभात आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story