शराब और बीयर के साथ हरिद्वार का युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
शराब और बीयर के साथ हरिद्वार का युवक गिरफ्तार


नई टिहरी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए टिहरी पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार कार्रवाई करने में जुटी है। इसी कड़ी में कैंपटी थाना पुलिस ने एक युवक को 16 पेटी अवैध शराब और बीयर के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की बाजार में कीमत 86 हजार रुपये आंकी जा रही है।

एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि कैंपटी थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान बीते दिवस सैंजी गांव के पास एनएच-707ए पर एक कार की तलाशी ली गई। इस दौरान 19 वर्षीय युवक सागर पुत्र नेकी राम निवासी ग्राम बरामपुर लक्सर जनपद हरिद्वार को 16 पेटी शराब और बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसमें 8 पेटी शराब और 8 पेटी बीयर शामिल हैं। पुलिस ने शराब तस्करी के प्रयुक्त कार को सीज कर लिया है।

उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई अजय रमन, हेड कांस्टेबल मेराज आलम, पुष्कर राणा और शुभम शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767050 Articles

Share this story