विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now
विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक


नैनीताल, 18 नवंबर (हि.स.)। डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल एवं राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान (एनआईएसडी) एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बिशप शॉ इंटर कॉलेज नैनीताल में विद्यालयी स्तर पर नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन अकादमी के महानिदेशक के मार्गदर्शन में किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों के दुरुपयोग के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम निदेशक रागिनी तिवारी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों तथा सीजीजी, अकादमी द्वारा एनआईएसडी के सहयोग से विभिन्न विद्यालयों में किये जा रहे नशा-निवारण संबंधी प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में 110 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. किरण तिवारी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशे की रोकथाम में विद्यालयों की भूमिका, मादक पदार्थों के दुरुपयोग, साथियों के दबाव और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने विभिन्न नारे तैयार किये और नशे से दूर रहने तथा नशा-मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779097 Articles

Share this story