वाल्मीकि जयंती पर नगर क्षेत्रों में निकाली गई भव्य झांकियां

WhatsApp Channel Join Now
वाल्मीकि जयंती पर नगर क्षेत्रों में निकाली गई भव्य झांकियां


वाल्मीकि जयंती पर नगर क्षेत्रों में निकाली गई भव्य झांकियां


नई टिहरी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। वाल्मीकि की जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। वाल्मीकि समाज के लोगों ने नगर क्षेत्रों में भव्य झांकियां निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने प्रतिभाग किया।

सोमवार को वाल्मीकि जयंती पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने पोस्ट आफिस तिराह पर महर्षि वाल्मीकि के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। विधायक ने चौक सौंदर्यीकरण के लिए एक लाख और एल. ब्लॉक में मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए 11 लाख रूपये देने की घोषणा की।

इस मौके पर सभासद विजय कठैत, उर्मिला राणा, जगदंबा रतूड़ी, स्वराज्य पंवार, सतविंदर नेगी, राकेश लवली, रवि कुमार, सुशील कुमार, तौफीक अहमद, असगर अली, गब्बर मौजूद थे। वहीं नई टिहरी के हनुमान चौक से विभिन्न आंतरिक मार्गों से होते हुए साईं चौक तक वाल्मीकि समाज के लोगों ने झांकी निकाली। इस मौके पर हरीश राज, नंदू वाल्मीकि, सुनील कुमार, राजेश आदि मौजूद थे। इधर, चंबा में वाल्मीकि जयंती पर विभिन्न मार्गों से लव, कुश, माता सीता, महर्षि वाल्मीकि की भव्य झांकी निकाली। जिसमें कलाकारों ने हैरतंगेज करतब और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण और पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला ने रिबन काटकर झांकी को रवाना किया। कहा वाल्मीकि जयंती सामाजिक समरसता का प्रतीक है। घनसाली, लंबगांव, नरेंद्रनगर में भी वाल्मीकि जयंती पर झांकियां निकाली गई।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767119 Articles

Share this story