लोस्तु-बडियारगढ़ की समस्याओं को लेकर दिया सांकेतिक धरना

WhatsApp Channel Join Now
लोस्तु-बडियारगढ़ की समस्याओं को लेकर दिया सांकेतिक धरना


नई टिहरी, 03 सितंबर (हि.स.)। कीर्तिनगर ब्लॉक के दूरस्थ लोस्तु-बडियारगढ़ क्षेत्र स्थित घंडियाल देवता प्रांगण में वीरवार को स्थानीय लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप गोदियाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया।

गोदियाल ने कहा कि लोस्तु-बडियारगढ़ में लोग आज भी सड़क, पानी, बिजली और स्वास्थ्य की सुविधाओं से वंचित हैं। उनकी प्रमुख मांगों में पाणव से गडरा खाल-बनतोली-खाल-नैलचामी मोटर मार्ग निर्माण, सिल्काखाल-खोंगचा मोटर मार्ग को फतल्डू से ढूंढसिर तक सड़क, चौनीखाल-नौड़ा धौल्याना सड़क, घंटाकर्ण मंदिर प्रांगण में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाना शामिल है।

आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रस्तावित मोटर मार्गों को आपस में जोड़ने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल जाएगी। ग्रामीणों को बाजार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में राहत मिलेगी। कहा कि घंटाकर्ण आस्था का प्रमुख केंद्र है, इस मंदिर की सुरक्षा की जानी जरूरी है। इस मौके पर सरोप सिंह, राम लाल गोदियाल, राजेंद्र सिंह, कर्ण सिंह, धर्म सिंह, विमला देवी, देवकी देवी, रजनी देवी, लक्ष्मी देवी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story