लमगड़ा में खाई में गिरी कार, चार की मौत, दाे घायल

WhatsApp Channel Join Now
लमगड़ा में खाई में गिरी कार, चार की मौत, दाे घायल


अल्माेड़ा, 29 जून (हि.स.)। थाना लमगड़ा क्षेत्र के ग्राम बलिया-बैगनिया रोड पर एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, वाहन में कुल छह व्यक्ति सवार थे। हादसे में चार लाेगाें की माैत हाे गई जबकि दाे लाेग घायल हाे गए। मृतकों में कांग्रेस जिला सचिव भी शामिल हैं ।

दोपहर बाद यह घटना हुई सूचना मिलने थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लमगड़ा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों गोपाल सिंह पुत्र खीम सिंह तथा सचिन पुत्र राजेंद्र को बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया जबकि चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी व्यक्ति ग्राम विशौद बैगनिया से अपने गांव बलिया लौट रहे थे। दुर्घटना में चार व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि दो व्यक्ति घायल हुए हैं।

मृतकों की शिनाख्त कांग्रेस जिला सचिव राजेन्द्र सिंह बिलवाल पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 40 वर्ष), जगदीश सिंह पुत्र लछम सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 35 वर्ष),लछम सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 56 वर्ष) तथा पान सिंह पुत्र विशन सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 55 वर्ष), पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, मृतकों के शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद चंद्र जोशी

Share this story