लंबीकूद में सोनाक्षी ने मारी बाजी

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 06 जनवरी (हि.स.)। रांसी मैदान में विधायक चैंपियनशिप ट्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर 19 बालिका वर्ग की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। रांसी मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के तहत 3 हजार मी दौड़ में आरूषी पहले, दिया दूसरे, साक्षी तीसरे स्थान पर रही। 8 सौ मी दौड़ में साक्षी ने पहला, अनुष्का ने दूसरा, लक्ष्मी ने तीसरा स्थान पाया।

लंबीकूद में सोनाक्षी ने पहला, दिव्यांशी ने दूसरा, साक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंचीकूद में दीपिका पहले, वंशिका दूसरे, रूपांशी तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक में तनु रावत ने पहला, तनीषा ने दूसरा और शशी बिष्ट ने तीसरा स्थान पाया। चक्का फेंक में साक्षी पहले, यशिका दूसरे व रूपांशी तीसरे स्थान पर रही। खो-खो में पोखरीखेत ने बाजी मारी।

वालीबॉल में पौड़ी गर्ल्स ने पहला, बीआरएमएस गर्ल्स ने दूसरा, रांसी गर्ल्स ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक में काजल ने पहला, साक्षी ने दूसरा और राधिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story