लंबगांव बायपास मार्ग का निर्माण मानकों के अनुरूप किया जाए

WhatsApp Channel Join Now
लंबगांव बायपास मार्ग का निर्माण मानकों के अनुरूप किया जाए


नई टिहरी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। लंबगांव बायपास सड़क का निर्माण कार्य पूर्व के अलाइनमेंट के अनुरूप न होने से स्यालगी के ग्रामीणों में कड़ा आक्रोश जताया। उन्होंने एडीएम शैलेंद्र को ज्ञापन देकर सड़क का निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप कराने की मांग की।

बता दें कि प्रतापनगर क्षेत्र के मुख्य बाजार लंबगांव में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लंबगांव-सरखोल-पिपलोगी-स्यालगी बायपास 4.2 किलोमीटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण संदीप कलूड़ा, सुखदेव कलूडा, बलवीर सिंह, धनवीर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि प्रांतीय खंड लोनिवि बौराड़ी की ओर से लंबगांव बायपास सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य हेड से न करके उल्टा पिपलोगी से शुरू करवाया गया है।

बताया दोनों तरफ से करीब 4 किमी़ सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मात्र 200 मीटर का कार्य शेष रह गया है। लेकिन कुछ ग्रामीणों ने बिना किसी वजह के सड़क कार्य को रुका दिया है, जिससे कार्य अधर में लटका हुआ है।

बताया सड़क निर्माण में ग्राम पंचायत भरपूर, गोलाणी, डोडग-थापला, ग्राम पंचायत पिपलोगी गांव की सिंचित भूमि व नहरें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। काश्तकारों को अभी तक उनकी भूमि का प्रतिकर भी मिल पाया है। लोनिवि कर्मी भी ग्रामीणों को गुमराह कर रहे है। जिससे सड़क का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। कहा जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है, तो ग्रामीण आंदोलन शुरू करेंगे। एडीएम ने प्रतापनगर एसडीएम और लोनिवि के अधिकारियों को फोन कर शीघ्र मामले का निस्तारण करने को कहा।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765438 Articles

Share this story