रुढ़की में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
रुढ़की में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार


हरिद्वार, 18 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रुड़की कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई है।

पुलिस ने रुड़की में नहर पटरी पर पीर बाबा के पास शक के आधार पर एक बाइकसवार काे राेककर उसकी तलाशी ली। इस दाैरान उसके पास से

100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाइक और कफ सिरप जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार

गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद सुहेल पुत्र साजिद हुसैन, निवासी बहेड़ी ब्रहमनान, भोजपुर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह प्रतिबंधित सिरप किस नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई किया जा रहा था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story