रामलीला महोत्सव संपन्न होने के बाद कलाकारों का तिलपात्र

WhatsApp Channel Join Now
रामलीला महोत्सव संपन्न होने के बाद कलाकारों का तिलपात्र


नैनीताल, 22 अक्टूबर (हि.स.)। नगर की प्रमुख श्री राम सेवक सभा मल्लीताल में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव-2026 के सफल आयोजन के बाद गुरुवार को सभी पात्रों के तिलपात्र का आयोजन किया गया। आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार तिलपात्र की प्रक्रिया पूरी कराई। इसमें रामलीला के विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकारों ने प्रतिभाग किया।

सभा परिवार ने आयोजन में सहयोग देने वाले कलाकारों, कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया।

उल्लेखनीय है कि श्री राम सेवक सभा की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला रामलीला महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष मनोज साह, प्रबंधक विमल चौधरी, सदस्य कैलाश जोशी, मोहित साह और मिथिलेश पांडे सहित रक्षित साह, अनुष्का कोहली, आराधना कोहली, दिया, नवनीत नेगी, अरुण कुमार, युवराज करायत, यशस्वी अरोड़ा, उन्नति साह, निवेदिता, प्रियंका पंत, नकुल बिष्ट, प्रमोद बिनवाल, दीपक बिनवाल सहित सभी बाल कलाकार उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765107 Articles

Share this story