मॉक ड्रिल के दौरान त्वरित बाढ़ व टनल भूस्खलन जैसी आपदा परिस्थितियों का किया जाएगा अभ्यास

WhatsApp Channel Join Now
मॉक ड्रिल के दौरान त्वरित बाढ़ व टनल भूस्खलन जैसी आपदा परिस्थितियों का किया जाएगा अभ्यास


चमोली, 26 नवंबर (हि.स.)। जनपद चमोली में 28 नवंबर (शनिवार) को जिला स्तरीय मॉक अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभ्यास जनपद के आठ अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

मॉक अभ्यास के दौरान तहसील ज्योतिर्मठ के एनटीपीसी तपोवन में त्वरित बाढ़ एवं जीएमवीएन ज्योतिर्मठ में भूकंप, तहसील चमोली के टीएचडीसी पीपलकोटी में टनल में भू-स्खलन, तहसील कर्णप्रयाग के चटवापीपल में सड़क दुर्घटना, तहसील पोखरी के मोहनखाल रोड निकट पोखरी मुख्य बाजार में मानव-वन्यजीव संघर्ष, तहसील थराली के राइका थराली में भूकंप, तहसील घाट के घाट में आपातकालीन हेलीकॉप्टर लैंडिंग तथा तहसील गैरसैंण के कालीमाटी गैरसैंण में वनाग्नि जैसी आपदा परिस्थितियों का अभ्यास किया जाएगा।

यह मॉक अभ्यास प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक आयोजित होगा। इसके माध्यम से विभिन्न विभागों, आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों एवं संबंधित कार्मिकों की तत्परता, संसाधनों की उपलब्धता और आपसी समन्वय का परीक्षण किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश कपरुवाण

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story