मेरा युवा भारत के अंतर्गत लीडर बूट कैंप का समापन

WhatsApp Channel Join Now
मेरा युवा भारत के अंतर्गत लीडर बूट कैंप का समापन


नई टिहरी, 06 सितंबर (हि.स.)। मेरा युवा भारत (माई भारत) के तहत आयोजित तीन दिवसीय फ्यूचर यूथ लीडर बूट कैंप में युवाओं को भविष्य के सक्षम एवं जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करने, सामाजिक सहभागिता, कौशल विकास,सरकारी योजनाओं, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कहा कि युवाओं की सक्रियता और भागीदारी से देश 2047 तक विकसित भारत बनेगा। विकसित भारत बनाने में हर युवा को अपना योगदान देना जरूरी है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत टिहरी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कैंप का समापन हुआ। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। बूट कैंप के पहले सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, दूसरे सत्र में डॉ. प्रमोद उनियाल, तीसरे सत्र में आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय और समापन सत्र में सहकार भारती की राष्ट्रीय मंत्री अवंतिका भंडारी ने युवाओं को नेतृत्व क्षमता,कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।

उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी आशीष, भारत सरकार माई भारत के जिला सलाहकार समिति एवं विशेषज्ञ रविंद्र सिंह चौहान, विजन सोसाइटी के प्रदीप कोठारी, हार्टफुलनेस संस्था के बी चंद्रकांत, नमामि गंगे के संयोजक अक्षत बिजल्वाण, अजीम जी प्रेम जी फाउंडेशन के प्रमोद, ललिता राणा ने बतौर विशेषज्ञ युवाओं का मार्गदर्शन किया। कहा कि युवाओं में मौजूद ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देकर एक सशक्त,सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर समाज का निर्माण किया जा सकता है।

इस मौके पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव गुसाईं,चंबा पालिका सभासद दीपक गुनसोला, सुमित रावत, विजय दास, मणिका राणा, इंदू चौहान, हिमानी, अंजलि, मनीषा मौजूद थे।

फोटो-06एंटीएच01

टिहरी में बूट कैंप में युवाओं को निर्गत किए गए प्रमाणपत्र

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story