मलेथा गांव सहित कोतवाली क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 05 नवंबर (हि.स.)। कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मलेथा सहित संपूर्ण कोतवाली क्षेत्र में पिछले तीन-चार महीनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में दोपहिया वाहन, स्क्रैप और गाड़ियों की बैटरियों की चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अकेले मलेथा में अब तक लगभग 5-6 बाइक चोरी हो चुकी हैं।

गांव में खड़े एक डंपर का फ्रंट एक्सल तक चोर उखाड़कर ले गए। वहीं बीते बुधवार को दिनदहाड़े गांव की यशोदा रावत के घर में चोरी की वारदात हुई। जहां अज्ञात चोर लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। सामाजिक कार्यकर्ता अचल नेगी ने एसडीएम कीर्तिनगर को शिकायत पत्र सौंपकर चोरी का खुलासा करने और चोरों को सजा देने की मांग की। कहा कि कोतवाली पुलिस अभी भी खाली हाथ घूम रही है।

उन्होंने पुलिस की गश्त व्यवस्था, निगरानी तंत्र और मुखबिर तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772914 Articles

Share this story