मंगलपड़ाव मोबाइल लूट कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
मंगलपड़ाव मोबाइल लूट कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार


हल्द्वानी , 15 मार्च (हि.स.)। मंगलपड़ाव क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों ने मोबाइल लूटने के बाद पीड़ित के फोन से गूगल पे के माध्यम से 42 हजार निकाल लिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को लूटे गए मोबाइल और नगदी के साथ दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को वादी हरेन्द्र सिंह निवासी टीमर बड़ौन, खनस्यूं ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 9 मार्च को अज्ञात व्यक्तियों ने उनका मोबाइल फोन लूट लिया था।

इसके बाद उसी मोबाइल के माध्यम से 42,000 रुपये निकाल लिए गए। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक आशा शर्मा को सौंपी गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर 14 मार्च 2026 को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के पास से एकविवो कंपनी का मोबाइल फोन, 26,000 रुपये नगद बरामद किए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story