भेल मार्केट में दुकानों से हुई चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now


हरिद्वार, 4 नवंबर (हि.स.)। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएचईएल (भेल) सेक्टर चार मार्केट में दो दुकानों में 1 नवम्बर को हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपितो ंको गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी का सामान बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक 1 नवम्बर को भेल सेक्टर 4 स्थित खोखा मार्केट की दो दुकानों में अज्ञात चोरो ने चोरी की थी। इस संबंध में पीडि़त विजेन्द चौहान पुत्र सुदर्शन चौहान निवासी विष्णु लोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार ने 3 नवम्बर को पुलिस को तहरीर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गयी।

पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। काफी तलाश के बाद पुलिस ने आज बीएचईएल स्टेडियम से आगे सुरेश्वरी देवी मन्दिर वाले रास्ते से से चार आरोपितों सुमित निवासी ग्राम नगरिया सदात थाना मीरगंज जिला बरेली उप्र उम्र 19 वर्ष, सचिन निवासी ग्राम मीरापुर थाना सिवारा जिला बिजनौर उप्र उम्र 19 वर्ष, अंश निवासी ग्राम बुद्धनानगर खंडवा थाना इस्लाम नगर जिला सम्भल उप्र उम्र 21 वर्ष व इन्द्रजीत निवासी ग्राम संजय चौक के पास हरिनगर जिला पानीपत उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी किये गये सामान व नकदी की बरामदगी की। पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766339 Articles

Share this story