भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खुलासे को हस्ताक्षर अभियान किया शुरू

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खुलासे को हस्ताक्षर अभियान किया शुरू


नई टिहरी, 14 नवंबर (हि.स.)। भाजपा की प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को लेकर प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व, जिला कांग्रेस प्रभारी वीरेंद्र पोखरियाल के संयोजन और जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल की मौजूदगी में नई टिहरी में कांग्रेस ने वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया। वहीं नवनियुक्त प्रभारियों का भव्य स्वागत किया।

शनिवार को बौराडी में विधायक नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। सत्ता के मद में आम लोगों की परेशानियों से कोसों दूरी भाजपा है। महंगाई, भ्रष्टाचार, लूट-खसूट का राज चल रहा है। जिससे त्रस्त जनता ने भाजपा को इस बार उखाड़ फेंकने का मन बनाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसके बाद सीएम धामी सहित कृषि मंत्री गणेश जोशी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्य के भ्रष्टाचार को लेकर व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

कांग्रेस प्रभारी पोखरियाल ने कहा कि भ्रष्टाचार की हदें पार हो चुकी हैं। 18 नवंबर तक प्रदेश में चलने वाले इस हस्ताक्षर अभियान के दस्तावेज आगामी 23 नवंबर को राज्यपाल को सौंपकर बताया जायेगा कि भ्रष्टाचार से तंग लोग भारी संख्या में इस हस्ताक्षर अभियान से जुड़े हैं। जिलाध्यक्ष खंडवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता को हर हाल में बदलाव चाहिए। जिसके लिए जनता कांग्रेस से उम्मीद बांधे हुए है।

इस दौरान टिहरी विधानसभा के प्रभारी देवेंद्र पाल, प्रतापनगर त्रिलोक सिंह सजवाण और घनसाली महेश जोशी का कांग्रेसियों ने फूल मालाओं के साथ शाल ओढ़ाकर जनपद आगमन पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम ने जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, जिपंस विजय पाल रावत, सभासद शक्ति जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस सूरज राणा, नरेंद्र रमोला, शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत, सीमा कृषाली, जयवीर रावत, म राकेश राणा, आनंद सिंह बेलवाल मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776872 Articles

Share this story