ब्रह्मलीन संत स्वामी निजानंद को दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार, 19 मार्च (हि.स.)। हरिद्वार। भूपतवाला स्थित ओम मुरारी आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी निजानंद की 52वीं बरसी पर संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। गुरु कृपा संत सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश के कोने कोने से आए श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि स्वामी निजानंद महाराज एक महान संत थे, जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा और धर्म के लिए समर्पित किया। स्वामी हरि चेतनानंद , स्वामी राम विशालदास ने कहा कि गुरु का सम्मान करने से किसी प्रकार की बाधा नहीं आती। सदैव अपने गुरु, महापुरुषों का सम्मान करें। संत जगजीत सिंह शास्त्री, स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि सनातन का नया वर्ष शुरू हो गया है। ऐसे में पहले दिन अपने गुरु को याद करना बहुत सराहनीय है।
समिति अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्मलीन संत स्वामी निजानंद को याद किया गया है। दो दिवसीय कार्यक्रम में अखंड रामायण पाठ, भजन कीर्तन संध्या, हवन, संत प्रवचन ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर महंत श्यामदास, महंत आशुतोष, महंत विवेकानंद, महंत रामदास शास्त्री, महंत गोविंदराम शास्त्री, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, महंत स्वामीराम, महंत कपिल मुनि, महंत बलवंत सिंह, संत बलजिंदर सिंह, दयाल सिंह, स्वामी कृष्णदेव, स्वामी बीरम दास, महंत केशवानंद, स्वामी कैलाश मुनि, महंत देवेंद्र सिंह, महंत गोपाल हरि, समिति अध्यक्ष सचिव विपिन शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज चावला, कपिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

