बी.फार्म अंतिम वर्ष के 16 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में हासिल की सफलता

WhatsApp Channel Join Now
बी.फार्म अंतिम वर्ष के 16 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में हासिल की सफलता


देहरादून, 09 अप्रैल (हि.स.)। श्रीनगर गढ़वा व स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के बी.फार्म अंतिम वर्ष के 16 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं जीपीएट गेट 2026 में सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि विभाग के सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी। विभागाध्यक्ष प्रो. अब्दुल फारुक व विभाग के अन्य प्राध्यापकों ने गुरुवार को विद्यार्थियों के समर्पण और परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता विभाग की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली को दर्शाती है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह व कुलसचिव प्रो. वाई.पी. रैवानी समेत विभाग के डॉ विजयज्योति ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की निरंतर बढ़ती शैक्षणिक उत्कृष्टता को रेखांकित करती है, जो उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस अवसर पर आज गुरुवार को एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story