बीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा आवेदन को समर्थ पोर्टल खुला

WhatsApp Channel Join Now
बीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा आवेदन को समर्थ पोर्टल खुला


नैनीताल, 06 अप्रैल (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसरों के विद्यार्थियों के लिए व्यवसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत बीएड प्रथम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से भरने हेतु समर्थ पोर्टल 7 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक खोला जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने एवं शुल्क जमा करने को कहा है। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों को गलत ईमेल अथवा अन्य कारणों से लॉगिन आईडी बनाने में कठिनाई हो रही है, वे संबंधित महाविद्यालय या संस्थान से संपर्क कर संस्थान स्तर पर अपनी लॉगिन आईडी बनवाएं, जिससे आवेदन प्रक्रिया समय से पूर्ण हो सके।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story