बागेश्वर में भूकंप के झटके, प्रशासन अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now

देहरादून, 05 अप्रैल (हि.स.)। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में रविवार को हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई। भूकंप से नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 11 बजकर 47 मिनट 08 सेकंड पर आया। इसका केंद्र 30.047 उत्तरी अक्षांश और 79.901 पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई है। हालांकि तीव्रता कम होने के कारण जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रखा है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story