बदरीनाथ धाम समेत चमोली के सात स्थानों पर मॉक ड्रिल

WhatsApp Channel Join Now
बदरीनाथ धाम समेत चमोली के सात स्थानों पर मॉक ड्रिल


बदरीनाथ धाम समेत चमोली के सात स्थानों पर मॉक ड्रिल


ज्योतिर्मठ/चमोली, 10 अप्रैल (हि.स.)।

चार धाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत शुक्रवार को चमोली जनपद में बदरीनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग और यात्रा पड़ावों आपदा राहत व बचाव की मॉक ड्रील आयोजित की गई।

जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशन में आयोजित मॉक ड्रिल में आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, अग्नि शमन के साथ ही सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने राहत व बचाव का अभ्यास किया।

चमोली जिले में आपदा की मॉक ड्रिल बदरीनाथ मंदिर परिसर, बदरीनाथ पुल, गोविंदघाट, जीएमवीएन ज्योतिर्मठ और कमेड़ा में की गई। जनपद में भूकम्प, बर्फबारी, भारी बारिश, आग, सड़क अवरुद्ध और बस दुर्घटना की परिस्थितियों को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। बदरीनाथ धाम में इस दौरान दो भवनों के क्षतिग्रस्त होने से 2 घायलों के सुरक्षित रेसक्यू करने का अभ्यास किया गया।

बदरीनाथ पुल पर रैलिंग क्षतिग्रस्त होने से हुई घटना के दो घायलों का रेस्क्यू और हैली एम्बुलेंस से हायर सेंटर रैफर, बदरीनाथ-गोविंदघाट के मध्य बर्फबारी से हाईवे अवरुद्ध होने पर वाहनों में फंसे तीर्थयात्रियों तक राहत सामग्री पहुंचाने, गोविंदघाट ज्योतिर्मठ के मध्य टैय्या पुल पर पहाड़ी से आये मलबे में दबे लोगों के रेस्क्यू और हाईवे सुधारीकरण, जीएमवीएन ज्योतिर्मठ में आग लगने की स्थित में चार लोगों को रेस्क्यू करने, पागलनाल में हाईवे को सुचारु करने और कमेड़ा में बस दुर्घटना की स्थिति में रेस्क्यू अभियान का अभ्यास किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान जिलाधिकारी के साथ ही पुलिस अधीक्षक सुरजीत पंवार और मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी आपदा प्रबंधन कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रुम से राहत व बचाव कार्य की मॉनिटरिंग करते रहे।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी कंट्रोल रुम में मौजूद थे जबकि सभी संबंधित तहसील के अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश कपरुवाण

Share this story