प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा को मिला आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड
हरिद्वार, 04 अप्रैल (हि.स.)।एस.एम.जे.एन. महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव ‘उड़ान-2026’ हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा को आउटस्टैंडिंग लीडरशिप पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस सत्र में परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत से अधिक रहा तथा आईटी-डीए के सहयोग से डिजिटल मार्केटिंग और क्लाउड कम्प्यूटिंग के निःशुल्क कोर्स संचालित किए गए। विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कालेज के प्रबंधक श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी ने कहा कि युवाओं को गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण भाव अपनाना चाहिए। वहीं प्रो. प्रतिभा मेहता ने कर्त्तव्यपरायणता को जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। समारोह में प्रो. बत्रा को उनके कुशल नेतृत्व हेतु ‘आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिए।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

