प्रधानों ने समस्याएं हल करने की उठाई मांग

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानों ने समस्याएं हल करने की उठाई मांग


पौड़ी गढ़वाल, 24 अप्रैल (हि.स.)। प्रधान संगठन ने ग्राम पंचायतों में मनरेगा के किए गए कार्यो का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई है। संगठन ने मनरेगा के किए गए कार्यो का जल्द भुगतान करने, वीबी जीरामजी योजनाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं के हल की मांग की है।

संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द ही समस्याओं के हल की मांग की है। शुक्रवार को प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत किए गए कार्यो का पिछले लंबे समय से भुगतान नहीं किया गया है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि नेटवर्क की समस्या के चलते घंटो समय ऑनलाइन हाजिरी में लग जा रहा है।

जिससे विकास कार्य समय पर शुरू नहीं हो पा रहे है। उन्होंने डीएम से जल्द ही मनरेगा के कार्यो का जल्द ही भुगतान करने, वीबी जीरामजी योजना के तहत नियमों में शिथिलता बरतते हुए ऑनलाइन हाजरी के स्थान पर ऑफलाइन हाजरी किए जाने की मांग की। इस मौके पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज पोखरियाल, रुकम सिंह रावत, ब्लाक अध्यक्ष हरिमोहन जुयाल, धीरज सिंह, हिम्मत सिंह रावत, प्रमोद रावत आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story