पौड़ी में 12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

WhatsApp Channel Join Now
पौड़ी में 12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत


पौड़ी गढ़वाल, 21 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर 12 दिसंबर को जिला न्यायालय, पौड़ी गढ़वाल सहित जनपद के सभी बाह्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी।

लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण की तैयारियों को लेकर शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समंवय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अफसरों को अधिकाधिक शमनीय वादों एवं प्रकरणों को चिह्नित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिकाधिक मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समंवय पर जोर दिया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अफसरों से लोक अदालत के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग देने व आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मंगल सिंह, थानाध्यक्ष जयपाल सिंह नेगी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780857 Articles

Share this story