पौड़ी गढ़वाल में आठ नए मतदेय स्थल बनेंगे, निर्वाचन आयोग की मंजूरी

WhatsApp Channel Join Now


देहरादून, 07 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में मतदाताओं की सुविधा के लिए आठ नए मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदेय स्थलों के युक्तिकरण के तहत जिले से भेजे गए प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही जिले में मतदेय स्थलों की संख्या 1008 से बढ़कर 1016 हो जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड के माध्यम से प्राप्त भारत निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका उद्देश्य ऐसे क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान की सुविधा उपलब्ध कराना है, जिन्हें मौजूदा मतदेय स्थलों तक पहुंचने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती है।

स्वीकृत प्रस्तावों के अनुसार, श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में दो किलोमीटर से अधिक पैदल दूरी के कारण आठ नए मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। इन नए मतदेय स्थलों के गठन से संबंधित क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान के लिए अपेक्षाकृत नजदीक सुविधा उपलब्ध होगी।

पौड़ी की जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि इस व्यवस्था से मतदान प्रक्रिया अधिक सुगम होगी और दूरस्थ क्षेत्रों के मतदाताओं को विशेष रूप से लाभ मिलेगा।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773737 Articles

Share this story