पोषण माह में बच्चों का प्रवेशोत्सव, अन्नप्राशन संस्कार

WhatsApp Channel Join Now
पोषण माह में बच्चों का प्रवेशोत्सव, अन्नप्राशन संस्कार


पौड़ी गढ़वाल, 16 सितंबर (हि.स.)। नवें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हिसरिया मोहल्ला और पितृ मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां हुईं।

कार्यक्रम के दौरान तीन बच्चों का शाला पूर्व शिक्षा में प्रवेशोत्सव मनाया गया, जबकि एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। लाभार्थियों को स्थानीय खाद्यान्न, मोटे अनाज, दाल और सब्जियों से मिलने वाले पोषक तत्वों की जानकारी देते हुए इन्हें दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि एक माह तक चलने वाले अभियान के तहत सभी विकासखंडों में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं और परिवारों को संतुलित व पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story