पूर्व मंत्री नौटियाल के पुत्र के निधन पर जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा मंत्री रहे डा. शिवानंद नौटियाल के पुत्र कमल नौटियाल के आकस्मिक निधन पर उनके पैतृक गांव कोठला सैजी में शोक की लहर है। कमल नौटियाल का लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके पैतृक गांव कोठला सैजी, पौड़ी गढ़वाल सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों व जनकल्याण सामाजिक समिति पौड़ी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक जताने वालों में समिति के सुरेंद्र नौटियाल, संजय नौटियाल, शैलजा, मीना देवी, देवेश्वरी, कमला देवी, कांति आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story