पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन आमंत्रित, 31 जुलाई अंतिम तिथि

WhatsApp Channel Join Now
पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन आमंत्रित, 31 जुलाई अंतिम तिथि


नैनीताल, 24 अप्रैल (हि.स.)। भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री जैसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों के लिए वर्ष 2027 हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। वर्ष 1954 से प्रदान किए जा रहे ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, खेल, समाज सेवा, लोक प्रशासन, व्यापार एवं उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद नैनीताल के व्यक्तियों एवं संस्थाओं से अपील की है कि वे पात्र व्यक्तियों के नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत करें। नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यापक बनाए रखने के लिए विभागों एवं संगठनों को योग्य व्यक्तियों की पहचान कर सिफारिश करने को कहा गया है।

निर्देशों के अनुसार नामांकन करते समय उपलब्धियों एवं जनसेवा का विस्तृत विवरण देना अनिवार्य होगा। महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांगजन एवं समाज के वंचित वर्गों से जुड़े प्रतिभाशाली व्यक्तियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story