पंजाबी समाज को कैबिनेट में स्थान देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया
हरिद्वार, 22 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय पंजाबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने कैबिनेट मंत्री बनाए गए हरिद्वार विधायक मदन कौशिक एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा का स्वागत किया और पंजाबी समाज को कैबिनेट में स्थान देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
राष्ट्रीय पंजाबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी व हरविंद्र सिंह ने साथियों सहित कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के रूड़की स्थित कार्यालय एवं विधायक मदन कौशिक के रोड शो में शामिल होकर उनका स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर सुनील सेठी एवं हरविंद्र सिंह ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा को स्थान देकर पंजाबी समाज का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। जिसके लिए जल्द राष्ट्रीय पंजाबी समाज मुख्यमंत्री का स्वागत सम्मान करेगा। साथ ही हरिद्वार से 5 बार के विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट में स्थान देने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार व रुड़की से दो कैबिनेट मंत्री अपनी टीम में रखकर मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार जिले की जनता को एक बड़ी सौगात देने का काम किया है। इससे जनता में भारी उत्साह है। इस अवसर पर प्रशांत लांबा, भूषणलाल अरोड़ा, अर्पण ग्रोवर, सौरभ अरोड़ा, लक्की अनेजा, रवि अरोड़ा सहित कई लोग शामिल रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

