नैनीताल में साटा क्लब की डायमंड जुबली पर मां नयना देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
नैनीताल में साटा क्लब की डायमंड जुबली पर मां नयना देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना


नैनीताल, 22 मार्च (हि.स.)। नैनीताल में साटा क्लब ने भारतीय सेना से अपनी संबद्धता के 60 वर्ष पूर्ण होने पर डायमंड जुबली के अवसर पर मां नयना देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं भजन संध्या का आयोजन किया। इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्र की समृद्धि तथा विश्व शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

कार्यक्रम में कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप अधिकारी, उप कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रहलाद पाटिल, मेजर आकाश राणा, मेजर उमेश शंकर सिंह तोमर, सूबेदार मेजर मो. नईम खान सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए विशेष आरती में भाग लिया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप अधिकारी ने साटा क्लब की 60 वर्षों की अनुशासित सैन्य परंपरा, सेवा भावना और समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संस्था निरंतर राष्ट्रहित में कार्य करते हुए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story