नैनीताल प्राणी उद्यान में पृथ्वी दिवस पर विविध गतिविधियां, 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग

WhatsApp Channel Join Now
नैनीताल प्राणी उद्यान में पृथ्वी दिवस पर विविध गतिविधियां, 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग


नैनीताल, 22 अप्रैल (हि.स.)। नैनीताल प्राणी उद्यान में बुधवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर “अवर पावर अवर प्लेनेट” विषय पर विविध जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

प्राणी उद्यान के निदेशक आकाश गंगवार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इनमें से कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक चित्रकला, कक्षा 6 से 8 तक के लिए बीज बॉल निर्माण तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।

बीज बॉल निर्माण की प्रक्रिया वन आरक्षी अरविंद कुमार एवं नेहा कापड़ी द्वारा सिखाई गई, जिसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर उप निदेशक स्वाति ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए ‘ग्रीन जू’ एवं ‘जू मित्र’ कार्यक्रम की जानकारी दी। संचालन अनुज कांडपाल ने किया।

आयोजन में आनंद लाल, जगदीश कोरंगा, नितिन मुकेश, आनंद सिंह, विक्रम मेहरा, प्रियंका, मीना अधिकारी व भावना दोरियाल सहित अन्य कर्मचारियों ने भी योगदान दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story