नैनीताल के बसने के 185 वर्ष पूर्ण होने का दिन धूमधाम से मनाया

WhatsApp Channel Join Now
नैनीताल के बसने के 185 वर्ष पूर्ण होने का दिन धूमधाम से मनाया


नैनीताल, 18 नवंबर (हि.स.)। नैनीताल में बसावट शुरू होने के 185 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को नैनीताल नगर का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर दो दर्जन से अधिक केक काटे गये। विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह और ईशा साह सहित बच्चों एवं नागरिकों ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम की शुरुआत हवन, अरदास तथा मुस्लिम और ईसाई परंपराओं के अनुसार प्रार्थना के साथ हुई, जिसके माध्यम से नगर के लिये सभी धर्मों की परंपराओं के अनुसार दुवाएं दी गयीं। साथ ही नैनीताल सहित विश्व के सभी प्राणियों के स्वस्थ एवं सुखी रहने की कामना की गई। संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वस्ति वाचन किया।

ईशा साह ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। इस दौरान 100 स्कूली बच्चों को पानी पीने के लिए स्टील की बोतलें और 140 लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किये गये। बच्चों की ओर से प्रस्तुत गीतों ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो. ललित तिवारी, मीनाक्षी कीर्ति और नवीन पांडे ने नैनीताल के इतिहास, रोचक प्रसंगों और नैनीताल की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अंग्रेज व्यवसायी पीटर बैरन इसी दिन नैनीताल पहुंचा था।

इस अवसर पर हेमंत बिष्ट, इमरान, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, भुवन बिष्ट, विनीता चौधरी, ज्योति मेहरा, ममता जोशी, तल्लीताल व्यापार मंडल, हेमंत मर्तोलिया, पूर्व वन क्षेत्र अधिकारी और आचार्य केसी सुयाल को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शांति मेहरा, दया बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, आशा शर्मा, दया कृष्ण पोखरिया, भूपेंद्र बिष्ट, नीलू अल्हैंस, संगीता पंत, सभासद भगवत रावत, आनंद बिष्ट, मीनू बुधलाकोटी, मनोज कुमार, पूरन बिष्ट, उप्रेती, लता दफौटी, शैलेंद्र बरगली, हरीश राणा, विक्की राठौर, मनराल, त्रिभुवन फर्त्याल, जगदीश बवाड़ी और डॉ. मनोज बिष्ट सहित अनेक लोग मौजूद रहे। भाजपा नेता प्रकाश आर्य ने भी नगर वासियो को इस दिन की बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779174 Articles

Share this story