नैनीताल के घटगढ़-मंगोली के पास सड़क पर पलटा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, गुजरात के 12 पर्यटक सुरक्षित

WhatsApp Channel Join Now
नैनीताल के घटगढ़-मंगोली के पास सड़क पर पलटा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, गुजरात के 12 पर्यटक सुरक्षित


नैनीताल, 12 नवंबर (हि.स.)। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर घटगढ़-मंगोली के पास बृहस्पतिवार दोपहर पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में गुजरात के 12 पर्यटक सवार थे। राहत की बात रही कि दुर्घटना में टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलटा। खाई में नहीं गिरा। इस कारण सभी यात्री सुरक्षित बच गये। हालांकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें और खरोंचें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 12.20 बजे नैनीताल पुलिस को टेंपो ट्रैवलर पलटने की सूचना मिली। सूचना पर कालाढुंगी कोतवाली से पुलिस टीम 112 वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर हरियाणा नंबर का टेंपो ट्रैवलर संख्या एचआर56सी-1444 सड़क पर पलटा हुआ मिला। बाद में नैनीताल की मल्लीताल कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। वाहन चालक आशीष वर्मा (28) पुत्र दशरथ महतो निवासी ग्राम डबरी थाना बिरनी बिहार ने बताया कि वाहन में गुजरात के 12 पर्यटक सवार थे, जो नैनीताल की सैर करने के बाद जिम कॉर्बेट पार्क रामनगर जा रहे थे।

इस दौरान घटगढ़-मंगोली के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। मल्लीताल के कोतवाल राजेंद्र रावत के अनुसार वाहन में अहमदाबाद निवासी सन्नी राजकुमार (42), कशिश (39), तमन थारवानी (17), युवराज (14), राजकुमार (65), परमानंद (66), भावना (60), विजय (33), प्रीत (33), समायरा (9), मायरा (4) और आरती उर्सवानी (35) सवार थे। सभी को हल्की चोटें और खरोंचें आई हैं। किसी भी यात्री को चिकित्सालय में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यातायात सुचारू कराया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775918 Articles

Share this story