नैनीझील में उतराता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

WhatsApp Channel Join Now

नैनीताल, 18 नवंबर (हि.स.)। नैनीझील में तल्लीताल क्षेत्र में ठंडी सड़क के समीप बुधवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिये हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर लगभग एक बजे झील में नाव संचालन कर रहे चालकों ने पानी में एक व्यक्ति का शव उतराता देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से भी जानकारी का मिलान किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779044 Articles

Share this story